सुलतानपुर। 77 वां गणतंत्र दिवस संस्थान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे पूरे राष्ट्रीय समारोह के तौर पर मनाया गया। इस पर्व पर संस्थान परिवार के उपस्थित सभी जनों ने संस्थापक बाबू के.एन.सिंह की समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राधेश्याम सिंह बी ओ जी अध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य के एन आई एवं वर्तमान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह के साथ संस्थान के अन्य विद्वतजनों ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व सभी लोंगो द्वारा एक साथ राष्ट्रगान सम्पन्न किया गया। मंच संचालक डा.पवन कुमार रावत ने उच्च शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश से प्राप्त संदेश का अक्षरशः वाचन किया व 77वें गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई दी।
इनके आह्वान पर मंचासीन प्रबुद्ध वर्ग का उद्बोधन कार्यक्रम शुरू हुआ। डॉ आलोक कुमार वर्मा आई क्यू ए सी निदेशक ने आज के दिन एन ई पी 2020 की मंशा के अनुरूप शिक्षकगण को कार्य करने की सलाह दी वहीं संस्थान की वरिष्ठ प्राध्यापिका व संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ वंदना सिंह ने संस्थान के संस्थापक व वर्तमान प्रबंधक विनोद सिंह के सपने को साकार करने की बात कही। इस अवसर पर संस्थान के अनुशासक डॉ सुधांशु प्रताप सिंह ने संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार व कर्तव्य के अनुपालन मे स्व अनुशासन को महत्वपूर्ण बताया। अपने उद्बोधन क्रम मे संस्थान के उपप्राचार्य डॉ शक्ति सिंह ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक पहलूओं पर लोंगो का ध्यान खींचा। कमला नेहरु संस्थान मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष व 77 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने कहा कि आज के दिन भारत के पुनर्निर्माण मे गणतंत्रीय व्यवस्था का लागू होना ही भारतीय संविधान की मजबूती व खुबसूरती है। इन्होंने संस्थान प्रबंधन समिति की ओर से संस्थान परिवार के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व बताया की शिक्षक का दायित्व है कि युवा पीढ़ी मे राष्ट्रहित को लेकर संवैधानिक अधिकार व कर्तव्य का पूर्ण बोध हो जाए। गणतंत्र दिवस समारोह के अंत मे संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने सभी उपस्थित शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कर्मचारीगण को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनायें दीं । साथ ही साथ समस्त जनों के साथ मिलकर बेहतर कर्तव्य पालन करते हुए कमला नेहरू संस्थान को प्रदेश का सर्वोच्च शैक्षिक संस्थान का दर्जा दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर कमला नेहरु संस्थान के शिक्षा संकायाध्यक्ष
प्रोफेसर बिहारी सिंह सहित संस्थान के सभी संकायाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं समस्त प्राध्यापक व प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं । 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह के इस भव्य आयोजन मे कमला नेहरू संस्थान के बर्सर अनिल सिंह केन्द्रीय पुस्तकालय प्रभारी डॉ राजेश पांडेय सहित सभी गैरशिक्षक कर्मचारीगण मौजूद रहे।