दिव्यांगों की तिरंगा यात्रा मे राष्ट्रभक्ति का उद्घोष 

SHARE:

 

रिपोर्ट – रंजीत वर्मा

मोतिगरपुर, सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों की स्मृति में मोतिगरपुर बाजार में दिव्यांगजनों की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्र के संयोजन में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

रविवार को निकली तिरंगा यात्रा मोतिगरपुर से शुरू होकर सुल्तानपुर कला, पारसपट्टी, हांसापुर होते हुए बडौनाडीह स्थित पांडे बाबा धाम पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों से वातावरण गूंजता रहा।

 

तिरंगा यात्रा के संयोजक मुकुंद मिश्र ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश के लिए गर्व का दिन है। शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम अपने संविधान और कानून के तहत स्वतंत्र जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर दिव्यांगजनों द्वारा दिखाया गया यह हौसला सराहनीय है और समाज के लिए प्रेरणादायक भी। “राष्ट्र प्रथम” का भाव हर नागरिक के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।

 

कार्यक्रम में दिव्यांग संगठन के जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम मिश्र सहित संजय धुरिया, सौरभ मिश्र विराट, प्रभात पांडेय, जय वर्मा, विकास शुक्ल, पवन सिंह, राहुल पाल आदि रहे। उधर पूर्व प्रधान संजय सिंह के संयोजन मे पांडे बाबा धाम से मोतिगरपुर तक तिरंगा यात्रा निकली। यहा पर आयुष सिंह ,राम प्रकाश सिंह, अमित, अकिंत सिंह, प्रमोद कसौधन आदि रहे।

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई