रिपोर्ट – चंद्र प्रकाश सिंह (रोहित)
जयसिंहपुर , सुल्तानपुर।
जयसिंहपुर तहसील के साटा गाँव निवासी सुनील सिंह की पुत्री स्वपनिल सिंह ने मोतीलाल मेडिकल कालेज प्रयागराज(इलाहाबाद)से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद जनरल सर्जन की डिग्री के लिए उन्हें प्रयागराज से किंगजार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा गया जहां डॉ0 स्वपनिल सिंह वर्ष 2025 में जनरल सर्जन की डिग्री हासिल की । डॉ स्वपनिल की सफलताओं व ऑपरेशन क्षमता व जानकारी को देखते हुए उन्हें मेडिकालेज द्वारा (एम सी एच) बिशेषज्ञ सर्जन की उपाधि प्रदान की गयी।उनकी इस सफलता पर वैभव सिंह, दयाशंकर पाठक, दीपक सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।