जिले के उभरते कलाकारों का गीत ‘शेर के सवारी’ हुआ लॉन्च

SHARE:

 

रिपोर्ट- विकास राव 
सुल्तानपुर। जिले के संगीत जगत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। जिले के उभरते हुए गायक जन्मेजय प्रताप सिंह एवं ब्यूटी पाण्डेय बिहार की सुमधुर आवाज़ में सजा नया गीत ‘शेर के सवारी’ का भव्य लोकार्पण किया गया।
गीत की लॉन्चिंग शहर स्थित एक निजी मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, स्थानीय कलाकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गीत के लॉन्च होते ही दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित अतिथियों ने गीत की प्रस्तुति, संगीत और गायकी की सराहना करते हुए इसे जिले की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
गायक जन्मेजय प्रताप सिंह और ब्यूटी पाण्डेय ने कहा कि यह गीत उनकी मेहनत और जिले के लोगों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे भी बेहतर संगीत प्रस्तुत करने का संकल्प व्यक्त किया।
‘शेर के सवारी’ गीत के माध्यम से जिले के कलाकारों को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी लोगों ने मिलकर जनपद के दिग्गज संगीत एवं गीतकार डॉ राकेश्वर मालवीय तथा राजेश्वर मालवीय ( गुरुजी) का विशेष आभार व्यक्त किया।

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई