रिपोर्ट – रंजीत वर्मा
मोतिगरपुर,संवाददाता। सुप्रसिद्ध संत दत्तात्रेय चौरासी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि बेलाहरी आश्रम पर मनाई गई। अनुयायियों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। विशेष संकीर्तन में लोग झूलते रहे। आयोजित भंडारे में लोगो ने छक्कर प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलवार को दत्तात्रेय चौरासी महाराज की बेलाहरी आ
श्रम पर प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान बाबा के अनुयायियों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के गुरुद्वारे से पधारे रागी जत्थे द्वारा मनोहारी भजन एवं कीर्तन से हुई। गुरुवाणी और भक्ति रस से ओतप्रोत कीर्तन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से संत चौरासी महाराज के स्मरण पर झूमते रहे। सेवादार शिवेंद्र प्रताप सिंह चंचल ने बताया महाराज जी का समाधि स्थल निर्माण कार्य शुरु किया गया है। सुंदरीकरण कराया जाएगा। साथ ही महाराज जी के भक्तों, शिष्यों एवं सेवादारों के सहयोग से आश्रम परिसर में गुरुदेव महाराज की एक भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों और आध्यात्मिक संदेश से प्रेरणा ले सकें। महाराज जी का जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने समाज को प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया, भंडारे में सैकडो लोगों ने छक्कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में मौनी महाराज, सुमन सिंह, संत बक्श सिंह , दीपेंद्र सिंह संजय, सुदीप पाल सिंह, मुन्ना सिंह आदि बाबा के अनुयाई लगे रहे।