38 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो मौके से फरार

SHARE:

 

रिपोर्ट – ओम प्रकाश शुक्ला 

लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली लंभुआ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने गांजा बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने लंभुआ के भटौलिया विवेक नगर जंगल में संदिग्ध चेकिंग के दौरान तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया, जिनके पास से कुल 38 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस को देखकर उनके दो अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों रोहित जायसवाल पुत्र लाल चंद्र निवासी दियरा रोड लंभुआ और कुंवर शिवम सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी शाहपुर पूरन कोतवाली लंभुआ से पूछताछ में गांजा की तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बरामद गांजा दूसरे जनपदों में सप्लाई किया जाना था। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई