
रिपोर्ट – ओम प्रकाश शुक्ला
लंभुआ, सुल्तानपुर। कड़ाके की ठंड के बीच सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए रजाई व मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशीष तिवारी के बड़े भाई अमित तिवारी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता धोपाप मंडल अध्यक्ष अनुपम निषाद ने की।
मुख्य अतिथि अमित तिवारी ने कहा कि डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में सेवार्थम फाउंडेशन लगातार गरीबों व असहायों की सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुपम निषाद के साथ पवन निषाद, प्रिंस तिवारी, सचिन प्रजापति, संदीप यादव, उमेश तिवारी, कमलेश दुबे सहित गढ़ व धोपाप मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा आचार्य चंद्रकेश मिश्रा, विवेक तिवारी, लवलेश दूबे, विपिन शुक्ला, शिवम दुबे, धर्मेंद्र तिवारी समेत सेवार्थम फाउंडेशन के अधिकांश सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। रजाई वितरण से जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिलेगी।