ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो किशोरियों की मौत, एक जख्मी

SHARE:

 

रिपोर्ट – विजय प्रकाश तिवारी

सुल्तानपुर – गोसाईगंज के सलारपुर के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी से मोतीगंज जा रही वैदहा निवासी रिया तिवारी (16), उनकी छोटी बहन प्रियदर्शिनी उर्फ शुभी (14) व पड़ोस की अनवी तिवारी (13) सामने से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं।

दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में अनवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियदर्शिनी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रिया को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी रिया चला रही थी। उसने हेलमेट नहीं पहना था।

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई