बाबा अकबर शहीद क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

SHARE:

 

रिपोर्ट – युधिष्ठिर सिंह

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इसौली गांव में बाबा अकबर शहीद क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मौलाना शरीफ़ नवाज़ द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसके बाद उद्घाटन मैच खेला गया। इस टूर्नामेंट में जनपद की कुल 16 टॉप टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिससे क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उद्घाटन मैच आज दिन शनिवार को चौकीदार का पूरा और कोडरी टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कोडरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला मैच जीतकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि शाकिर अब्बास ने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, साथ ही आपसी सौहार्द और भाईचारे में भी वृद्धि होती है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि खेल समाज को जोड़ने का मजबूत माध्यम है।

मैच के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इमरान मलिक, कौसर, जसीम, सरफराज, इमरान, नदीम अशफ़ाक, असगर रज़ा, सनव्वर अली, सद्दाम, अफसर अली, जुनेद, अब्बास अली, इम्तियाज़, आदि मौजूद रहे।

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई