जरूरतमंदों को बांटे गए कम्बल

SHARE:

रिपोर्ट – दीपक सिंह

करौंदीकला–सुल्तानपुर। ठंड से प्रभावित जरूरत मंद लोगो को इस भीषण ठंडी से राहत देने के लिए कम्बल वितरित किया जाना अत्यंत पुनीत कार्य है। समाज में यह पहल सभी जागरूक नागरिकों को करनी चाहिए।
यह बातें क्षेत्र के देवराजपुर स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में आयोजित कम्बल वितरित करते हुए जय ब्रह्म बाबा ट्रस्ट सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश कुमार उपाध्याय ने कही।
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ब्रह्म बाबा स्थान देवराजपुर मे जय ब्रह्म बाबा ट्रस्ट सेवा समिति के तत्वाधान मे मकर संक्रांति के दिन लगभग पांच सौ जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरण किया गया।कम्बल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। लोगों ने आयोजक के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र पांडेय,पूर्व प्रधान हृदय नारायण उपाध्याय, बी डी सी संजय उपाध्याय, बसंत उपाध्याय,विनोद उपाध्याय मामा,सुरेश उपाध्याय,और सहयोगी के रूप मे राज उपाध्याय, भोले सिंह, मंगेश उपाध्याय, इंद्रजीत वर्मा, दुर्गेश उपाध्याय अंकित उपाध्याय,गोलू उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई