लंभुआ में 7 करोड़ 35 लाख रुपए की योजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास

SHARE:

रिपोर्ट – ओम प्रकाश शुक्ला
लंभुआ, सुल्तानपुर। विधानसभा क्षेत्र लंभुआ के विधायक सीताराम वर्मा ने क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए कुल 7 करोड़ 35 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन लंभुआ विकास खंड परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, और अन्य जनहित कार्य शामिल हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि लंभुआ विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और सरकार की विकास योजनाओं की सराहना की।

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई