रिपोर्ट – युधिष्ठिर सिंह
बल्दीराय,सुल्तानपुर -स्वर्गीय राम पियारे यादव भवानीगढ़, की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखते हुए, परिवार ने शिक्षा सेवा का संकल्प लिया और लगभग 100 जरूरतमंद बच्चों को किताबें, पेन तथा अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम की शुरुआत राम पियारे
के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय राम पियारे सदैव शिक्षा और संस्कार को जीवन का सबसे बड़ा धन मानते थे। उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए बच्चों के बीच शैक्षिक सामग्री वितरण का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर एक विशेष पहल भी देखने को मिली। बच्चों को दी गई किताबों और पेन पर “जन्मदिन मनाओ पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” संदेश वाले स्टीकर लगाए गए थे। सहाई फाउंडेशन के सहयोगी दिनेश चन्द्रा ने बताया कि आज के समय में शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की सोच विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी देखभाल करें।
बच्चों को संबोधित करते हुए जग ध्यान यादव ने कहा, “शिक्षा जीवन का प्रकाश है और प्रकृति जीवन का आधार। पढ़ाई भी ज़रूरी है और पर्यावरण बचाना भी। आप सभी मन लगाकर पढ़ें और प्रकृति से प्रेम करें — यही हमारे बाबा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में शिक्षा और पर्यावरण, दोनों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें सेवा और सामाजिक संदेश को एक साथ आगे बढ़ाया गया।
इस अवसर पर राम धीरज यादव, राम जी यादव, , नरेन्द्र कुमार, सूर्य ध्यान यादव नितिन कुमार, बब्बन वर्मा, सम्मानित शिक्षकगण पवन कुमार, राजदेव यादव, रमाशंकर, दयाशंकर गुप्ता, शैलेश, निर्मला, राजेश कुमार यादव, अशर्फीलाल व बच्चे उपस्थित रहे।
पुण्यतिथि पर शिक्षा सेवा: बच्चों को किताब-कलम वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Nation View 24
FOLLOW US:
सबसे ज्यादा पड़ गई