सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल ने 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया 

SHARE:

रिपोर्ट- विकास राव 

सुल्तानपुर। सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के मैनेजर चन्द्रभान यादव  की  उपस्थिति में सभी अतिथियों एवं समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों के साथ मिलकर झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

झंडारोहण के पश्चात विद्यालय द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक संविधान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर धम्मौर होते हुए नूरपुर मोड़ तक निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
रैली के दौरान धम्मौर में विद्यार्थियों द्वारा संविधान जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में धम्मौर वासी एवं राहगीर एकत्रित हुए। सभी ने बच्चों की प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
रैली के दौरान बच्चों के लिए G. M. Hardware के मालिक असलम की ओर से जलपान की  व्यवस्था की गईl यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाला रहा, बल्कि संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने में भी अत्यंत सफल सिद्ध हुआ।

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई