शाखा परिषद की बैठक में सम्मानित हुए खिलाड़ी

SHARE:

रिपोर्ट – विकास राव
सुल्तानपुर। शनिवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सुलतानपुर शाखा परिषद की बैठक सुलतानपुर जंक्शन स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। बता दें कि बीते दिसंबर माह में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे स्टेडियम चारबाग में किया गया था जिसमें लखनऊ मंडल की रायबरेली, वाराणसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, ब्रिज वर्कशॉप, रनिंग, मेडिकल, इलेक्ट्रिकल, कैरिज एवं वैगन सहित 16 टीमों ने भाग लिया था।
सुल्तानपुर की टीम ने फाइनल में ब्रिज वर्कशाॅप लखनऊ की टीम को 6 विकेट से हराकर मंडल चैंपियन बनी थी।
बैठक में शाखा के संरक्षक सुरेश चंद्र तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की गरिमामई उपस्थिति रही। मुन्ना तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को पुष्पहार एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। क्रिकेट टीम की जीत पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने सुलतानपुर का नाम पुरे लखनऊ मंडल में गौरवान्वित किया है। शाखामंत्री एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज दुबे ने बताया कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे विभिन्न क्षेत्र, भाषा, जाती, धर्म के लोगो को एक साथ जोड़ता है।
तीन नए कर्मचारियों ने मजदूर यूनियन से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण किया।
बैठक में शाखा उपाध्यक्ष रईश अहमद, मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाण्डेय, संगठन मंत्री इन्द्रजीत कुमार, रामलखन यादव, सुभाषचन्द्र मौर्य, मुकेश कुमार, मुख्य लोकों निरीक्षक महेंद्र कुमार, रविकांत वर्मा, क्रिकेट टीम के सदस्यअर्जुन यादव, अजीत सिंह, अभिषेक, नवनीत, निशांत सहित अन्य कर्मचारी एवं यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई