बसंतोत्सव पर्व पर भवं भवानी धाम में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

SHARE:

मन्दिर परिसर में 51 भक्तों ने सामूहिक रूप से किया सुन्दरकाण्ड पाठ

डॉ मुकेश तिवारी के साथ लोगो ने घंटा, घड़ियाल,शंखनाद कर धार्मिक अनुष्ठान कर हर हर महादेव के जय उद्घोष के बाद हवन पूजन कर छका प्रसाद

मोतिगरपुर, सुल्तानपुर। बसंतोत्सव पर्व पर भवं भवानी धाम में शुक्रवार को डॉ मुकेश तिवारी के संयोजन में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। सामूहिक रूप से 51 भक्तों ने सुन्दर काण्ड पाठ कर हर हर महादेव के उद्घोष कर घंटा घड़ियाल शंखनाद कर मां सरस्वती व मंदिर परिसर में स्थापित देवी देवताओं की आरती कर लोगो मे प्रसाद वितरित किया गया।

क्षेत्र के लखनऊ बलिया हाईवे पर स्थित भवं भवानी धाम शिवमूर्तिनगर शाहपुर लपटा में हर वर्ष की भांति बसंतोत्सव पर्व पर को मंदिर परिसर में लोगों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया । इसके पूर्व लोगों ने हर हर महादेव का उद्घोष कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सुंदरकांड पाठ के बाद हवन-पूजन कर घंटा, घड़ियाल शंखनाद कर पं विनोद पांडेय ने मंत्रोच्चार कर पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जय नारायन तिवारी व डॉ मुकेश तिवारी के साथ भक्तो को मां सरस्वती, भगवान शिव, हनुमान जी महाराज व मंदिर में स्थापित देवी देवताओं की आरती उतारी। लोगों मे प्रसाद वितरण किया गया। श्री तिवारी ने कहा मंदिर की स्थापना के बाद मंदिर पर लोक कल्याण के लिए अनुष्ठान किया जाता है। आस्था से लोग पहुंचकर अपने आराध्य भगवान शिव, हनुमान जी महाराज, मां दुर्गा, द्वादश लिंग के साथ सनी शीला पर तेल आदि पूजन अनवरत करते हैं। सामूहिक सुंदरकांड पाठ में मुकुंद मिश्र, डॉ विजय नाथ तिवारी, मिथिलेश पांडेय, वृजेंद्र दूबे, ललित तिवारी, डॉ दीपक द्विवेदी, द्वारिका द्विवेदी, सौरभ मिश्र विराट, प्रमोद मिश्र, अपूर्व मंगलम तिवारी, संतोष यादव, रघुवर निषाद आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो, भवं भवानी धाम मन्दिर मे पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जय नारायण तिवारी के साथ सामुहिक सुन्दर काण्ड पाठ करते लोग

Nation View 24
Author: Nation View 24

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई