– लंभुआ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मकर संक्रांति उत्सव संपन्न
– रिपोर्ट – ओम प्रकाश शुक्ला
लंभुआ (सुल्तानपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख उत्सव में मकर संक्रांति भी शामिल है। सामाजिक समरसता के लिए यह उत्सव सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी हिन्दू इस उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते आये हैं। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश ने रविवार को यह बातें कहीं। नगर पंचायत के सर्वोदय नगर स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्रहित में संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन करता है। संघ के सभी कार्यक्रम सनातन परंपरा के अनुकूल हैं। कोई आयोजन ऐसा नहीं है जो पुरातन काल से चला न आ रहा हो। उन्होंने कहा कि अपनी 100 वर्ष की यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोई ऐसी परंपरा या आयोजन हिन्दू समाज पर नहीं थोपा है, जिसका सम्बंध पुरातन काल से न रहा हो।
उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक जाति बिरादरी के आधार पर कार्य नहीं करते। संघ के स्वयंसेवक व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का सूत्र लेकर भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने हेतु निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। सामाजिक समरसता की भावना संघ की कार्यपद्धति के मूल में है।
इस अवसर पर सहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड संघचालक डॉ0 दिनेश प्रताप, कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश, खंड कार्यवाह अजय, राधेकृष्ण, रविशंकर शुक्ल, रंजीत, डॉ0 गुलाब सिंह, प्रधान कैलाशचंद दूबे, सुनील, कृपाशंकर पाठक, शेर बहादुर सिंह, संजीव पांडेय, शिवम, सुनील बरनवाल, आनंद जायसवाल, आलोक दूबे, शुभम बरनवाल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं महिलाएं उपस्थित रही।