आयोजक पँ.राजेश उपाध्याय ने सबका आभार व्यक्त किया
रिपोर्ट – दीपक सिंह
करौदीकला,सुलतानपुर ।
करौदीकला देवरापुर गांव में जय ब्रह्म बाबा ट्रस्ट सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ब्रह्म बाबा स्थान,देवराजपुर में भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग पांच सौ जरूरतमंदो को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जय ब्रह्म बाबा ट्रस्ट सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि ठंड से प्रभावित गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाना मानवता की सच्ची सेवा है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित नागरिकों ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र पाण्डेय,अम्बरीश मिश्रा,संजय उपाध्याय,बसंत उपाध्याय,विनोद उपाध्याय,महेंद्र तिवारी,सुरेश उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र तिवारी,सुनील उपाध्याय,राज उपाध्याय,भोले सिंह,युवा समाजसेवी मंगेश उपाध्याय,पूर्व प्रधान हृदय नारायण उपाध्याय,इंद्रजीत वर्मा,दुर्गेश उपाध्याय,अंकित उपाध्याय,गोलू उपाध्याय,रामनयन माली,रोहित सैनी,नीलेश माली सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे।
स्थानीय लोगों ने जय ब्रह्म बाबा ट्रस्ट सेवा समिति के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए।